खगडि़या, अप्रैल 5 -- खगड़िया, नगर संवाददाता बाल हृदय योजना के तहत हृदय रोग से ग्रसित बच्चों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क जांच व इलाज कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिले के 11 हृदय रोग के चिन्हित बच्चों को शनिवार को नि:शुल्क हृदय कैंप मे इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान, पटना भेजा गया। जहां इन सभी बच्चों के हृदय की जाँच उपरांत नि:शुल्क ईलाज करवाया जायगा। इधर एम्बुलेंस से सभी बच्चों को इलाज के लिए डीपीएम शैलेन्द्र चंद्रा, डीएएम रंजीत कुमार, डीसीएम के जिला समन्वयक डॉ ताबिश अली, डीसीएम सुब्रतो आदि ने रवाना किया। बताया जा रहा है कि हृदय रोग के चिन्हित बच्चों के साथ उनके परिजन भी रवाना हुए। शिविर में जांच कराने के बाद जरूरत पड़ने पर इलाज भी कराया जाएगा।संविका को मिली नई जिंदगी, हुआ हृदय का सर्जरखगड़िया, नगर संवाददाताहृदय रोग से ग्रसित नौ म...