बाल हृदय योजना: मुंगेर के दो मासूम दिल के इलाज के लिए अहमदाबाद रवाना, सारा खर्च उठाएगी सरकार
मुंगेर, जून 16 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीआईसी) ने हृदय रोग से पीड़ित दो मासूम बच्चों को बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद भेजा है। जिला स्वास्थ्य समिति की आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम द्वारा चिन्हित इन बच्चों में हवेली खड़गपुर निवासी लक्ष्मण कुमार की 5 वर्षीय पुत्री दर्पण कुमारी और सदर प्रखंड के राजा कुमार शर्मा का डेढ़ वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार शामिल हैं।स्वास्थ्य समिति के क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक रूपनारायण शर्मा और जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैजान आलम अशरफी ने बताया कि दोनों बच्चों को उनकी माता और एक परिजन के साथ पहले एम्बुलेंस से पटना भेजा गया है। पटना में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी जरूरी जांचें पूरी होने के बाद इन्हें हवाई जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.