रामगढ़, जून 6 -- केदला, निज प्रतिनिध। पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 के अंतर्गत बाल हितैषी पंचायत पुरस्कार के लिए लइयो उत्तरी पंचायत का शनिवार को राज्य स्तरीय निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय डीपीआरसी टीम की प्रमुख डॉ श्वेता सिंह ने पंचायत क्षेत्र में बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के संरक्षण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पंचायत भवन में आयोजित बैठक में पंचायत की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इसके पश्चात टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था, खेलकूद सुविधाओं तथा बच्चों से संबंधित अन्य विकास कार्यो का निरीक्षण कि...