बरेली, फरवरी 23 -- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(कोविड) के तहत कुल 15 बच्चों को रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लैपटॉप वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की 10-10 मेधावी छात्राओं को 5000-5000 रुपये की धनराशि के डमी चेक वितरित किये गये। इस मौके पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, नवाबगंज के विधायक डॉ एमपी आर्य, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, डीएम अविनाश सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, डीपीओ मोनिका राणा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.