रामगढ़, नवम्बर 25 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची व सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (C3) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रामगढ़ जिले के 50 चयनित सरकारी और आवासीय विद्यालयों में बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन शुरू किया गया। जिला अंतर्गत गोला, चितरपुर, दुलमी, मांडू, रामगढ़ और पतरातू प्रखंड के स्कूलों में इस अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस विशेष अवसर पर छात्र-छात्राओं को मौखिक, शारीरिक, यौन और भावनात्मक हिंसा से बचाव, साइबर बुलिंग, सहित अन्य जोखिमपूर्ण परिस्थितियों से स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी चयनित विद्यालयों में जागरूकता आधारित गतिविधियाँ संचालित की गईं, जिनमें पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन राइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.