अररिया, सितम्बर 27 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण, बाल नशा और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज की ओर से आयोजित अभियान में धर्मगुरुओं और आम लोगों को बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। संगमलाल पासवान एवं विक्रम कुमार साह ने कहा कि धार्मिक स्थलों से दिए जाने वाले संदेश का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। धर्मगुरु अपने प्रवचन के माध्यम से लोगों को बाल विवाह, तस्करी, नशा और बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...