भभुआ, जुलाई 28 -- सुरक्षित स्थान, आश्रय गृह और विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का किया निरीक्षण

उच्च न्यायालय की गठित समिति के निर्देश पर अधिकारियों ने लिया जायजा (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना उच्च न्यायालय द्वारा गठित समिति के निर्देश पर मंगलवार को कैमूर जिले में संचालित विभिन्न बाल सुधार व आश्रय गृहों का निरीक्षण किया गया। यह संयुक्त निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव डॉ. शैल तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक हिमांशु पांडेय ने किया। चैनपुर के केवा स्थित सुरक्षित स्थान, मोहनियां के दादर के आश्रय गृह, भभुआ के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का जायजा लिया और वहां की भौतिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का ब्योरा लिया।

संस्थान की स्थिति और बच्चों की सुविधाएं सुरक्षित संस्थान के अधीक्षक, गृह ...