धनबाद, फरवरी 27 -- बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए नई पहल शुरू की गई है। अब यहां के बच्चों को नियमित शैक्षणिक पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ-साथ नैतिक उत्थान से जुड़ी विशेष पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों में सकारात्मक सोच, अनुशासन, जिम्मेदारी और सामाजिक मूल्यों का विकास करना है ताकि वे मुख्यधारा में बेहतर तरीके से जुड़ सकें। प्रबंधन के अनुसार बाल सुधार गृह में औसतन 50 बच्चे रह रहे हैं। अब तक उन्हें बुनियादी शिक्षा दी जाती थी, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। जल्द ही बच्चों के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपनी कक्षाओं की पढ़ाई नियमित रूप से जारी रख सकें। इसके साथ ही बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.