छपरा, मार्च 25 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा संचालित पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने 12 से 14 वर्ष के बच्चों को बड़े बच्चों से अलग रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पूरे परिसर, भवन और रसोईघर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया गया। बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास को लेकर उन्होंने वर्गवार कार्ययोजना बनाने को कहा, ताकि अनपढ़ बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से जोड़कर उच्च कक्षाओं तक पहुंचाया जा सके।जिला शिक्षा पदाधिकारी को विषयवार शिक्षकों की तैनाती कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.