बाल संस्कार शिविर में गूंजे सनातन संस्कार के स्वर
आगरा, जून 13 -- भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा की ओर से आयोजित पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शनिवार को कमला नगर स्थित विद्या स्वरूप फाउंडेशन परिसर में समापन हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रकल्प सदस्य बसंत गुप्ता, प्रांतीय गतिविधि महिला सहभागिता प्रमुख दीपा गर्ग, उपाध्यक्ष रवि शिवहरे, शाखा संरक्षक एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मगोपाल मित्तल, मार्गदर्शक विनय गोयल तथा प्रकल्प प्रभारी गुंजन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शाखा अध्यक्ष आशीष बंसल ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को अपनी जड़ों और सनातन मूल्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पांच दिनों के शिविर में बच्चों ने सनातन संस्कृति के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही खेल, योग और कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।सचिव गौरव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.