हजारीबाग, अप्रैल 2 -- बरही प्रतिनिधि। डॉ बसंत दिगंबर आगासे स्मृति सेवा संस्थान से संचालित बाल संस्कार केन्द्र की आचार्य शिक्षिकाओं की कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में शिक्षिकाओं को वार्षिक कार्ययोजना की जानकारी दी गई। होटल आकाश पैलेस में आयोजित कार्यशाला में बरही के विभिन्न बाल संस्कार केंद्र की शिक्षिका शामिल थीं। क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव ने अप्रैल माह के पाठ्यक्रम के अनुसार संस्कार केन्द्र के बच्चों के बीच पाठ्यक्रम को अक्षरशः स्मरण कराने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिकाओं ने बताया कि फरवरी माह में सभी बाल संस्कार केन्द्र में सेवा सप्ताह के तहत सतत सेवा उपक्रम होने से उत्साह के साथ उपस्थिति बढ़ गई है। प्रो राम पदार्थ शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पावदान पर अवस्थित बच्चों के प्रगति से ही देश का उत्...