पीलीभीत, मई 18 -- पीलीभीत। भारत विकास परिषद रोहिलखंड प्रान्त पूर्वी क़ी टाइगर शाखा पीलीभीत के तत्वावधान में बाल संस्कारशाला के तीसरे दिन बालक बालिकाओं को सँस्कारित रहने का पाठ पढ़ाया गया। बालिकाओं ने पोस्टर बनाकर प्रदर्शित किया। कम्पोजिट विद्यालय नखासा में आयोजित बाल संस्कारशाला के तीसरे दिन ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने भारत माता, स्वामी विवेकानंद, वीणा वादिणी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। प्रतिभागियों ने गीत गाया। रवि प्रकाश चंद्रा, मनोज मित्तल, लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रधानाध्यापक अमित शर्मा, शिक्षक रामविलास, डमेश्वरी मिश्र , शाजिया आरिफ, मंजू देवी उर्मिला देवी आदि ने प्रतिभागियों को लेखन एवं चित्रकला के लिते प्रेरित किया। लेखन में प्रतिभागियों ने धार्मिक मंत्र एवं उनका अर्थ लिखा , चित्रकला में पर्यावरण सम्बन्धी प्रस्...