बाल संस्कारशाला में नशा मुक्ति रैली निकाली
लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से रविवार को आईआईएम चौराहे के पास सजल श्रद्धा आरोग्य धाम में 'बाल संस्कारशाला समर कैंप' का आयोजन किया गया। शिविर के विभिन्न सत्रों में बच्चों के शारीरिक, मानसिक व आत्मिक विकास पर विशेष जोर दिया गया। बच्चों ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर समाज को नशामुक्त जीवन का संदेश दिया। शिविर में बच्चों ने यज्ञ किया और उन्हें योग, प्राणायाम व मंत्रोच्चार का प्रशिक्षण दिया गया। देव संस्कृति की महान परंपरा यज्ञ के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराया गया। इस अवसर पर इंद्रेश मिश्र,महेंद्र पति त्रिपाठी, अरविंद निगम, डॉ अरविंद राय, गोपाल ओझा, निष्ठा रस्तोगी, गिरिजा त्रिपाठी, अलका निगम, सुमन राय सहित अनेक अभिभावक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ब्रह्माकुमारीज के सात दिवसीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.