हमीरपुर, मई 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के मार्गदर्शन में संचालित श्री राम बाल संस्कारशाला में पृथ्वी दिवस पर आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके जिला युवा संयोजक गौरीश पाल ने बताया कि बाल संस्कारशाला बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं संस्कार निर्माण की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यहां नौनिहालों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता, अनुशासन, संस्कृति, सेवा एवं सद्भाव जैसे जीवनोपयोगी मूल्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह भी पढ़ें- ग्रीटिंग व पोस्टर से दर्शाया मां के प्रति प्रेम और सम्मानप्रतियोगिता के विजेता कार्यक्रम में पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अनन्या ने प्रथम, शनि ने द्वितीय व आराध्या गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी बच्चों को संस्...