बाल संस्कारशालाओं को गली-मोहल्ले तक दिया जाएगा विस्तार
लखनऊ, जुलाई 12 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित बाल संस्कारशालाओं का विस्तार गली - मोहल्ले तक किया जाएगा। बाल संस्कारशालाओं के प्रभावी संचालन व विस्तार के उद्देश्य से रविवार को बाल संस्कारशाला संचालकों का एक समागम आयोजित किया गया। इसमें शहर से लगभग 40 बाल संस्कारशाला संचालकों ने हिस्सा लिया। संचालक, वशिष्ठ बाल संस्कारशाला इंद्रेश मिश्र ने बताया कि समागम में संस्कारशालाओं के नियमित संचालन, बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के विकास, गुणवत्ता वृद्धि व प्रत्येक गली-मोहल्ले तक संस्कारशालाओं के विस्तार किए जाने चर्चा हुई और सहमति बनी। इस दौरान सभी ने बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.