बोकारो, मई 6 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। बुधवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में बाल संसद एवं कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह सहित बस्ता-वेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तेलो पूर्वी पंचायत के मुखिया शंकर कुमार महतो, डॉ गौरव कुमार, बाल भारती प्रमुख अजय गोराई, कन्या भारती प्रमुख नीलम व प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाण्डेय की मौजूदगी में चयनित बाल सांसद प्रतिनिधियों एवं सेनापति बहन मनिषा कुमारी एवं भैया ओजस राज, सह-सेनापति बहन मेघा कुमारी एवं भैया शिवम कुमार, सचिव बहन पूजा कुमारी एवं भैया उदय कुमार मंडल, सह-सचिव बहन एजल एवं भैया सुमित मंडल ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्या भारती द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य भैया-बहनों में लोकतांत्रिक मूल्यों की सम...