बाल संसद गठित, विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी
रांची, मई 9 -- रातू, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को बाल संसद का गठन किया गया। प्राचार्य अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें जिम्मेदारी से जोड़ना है। विद्यालय में विभिन्न पदों का चयन कर छात्रों को कार्यों में सहभागिता दी गई, जिससे उनमें अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित हो सके। बाल संसद में मनीष कुमार (अध्यक्ष), मिहिर कुमार (उपाध्यक्ष), प्रभाकर शर्मा (सचिव), मिली कुमारी (उप सचिव), तन्मय कुमार (सेनापति) और अनुज कुमार (सह सेनापति) चुने गए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- यूनिवर्सल कॉवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र संसद का गठन यह भी पढ़ें- यूनिवर्सल कॉवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र संसद का गठन यह भी पढ़ें- विनय प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.