जहानाबाद, अप्रैल 18 -- जहानाबाद, निज संवाददाता सरस्वती शिशु मंदिर साहू धर्मशाला जहानाबाद में शनिवार को बाल संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह उल्लास पूर्वक किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जेल अधीक्षक अजीत कुमार , पूर्व प्राचार्य डॉ चंद्रभूषण शर्मा, विद्यालय के अध्यक्ष कैलाश पोद्दार, सचिव देवांशु दीपक एवं सरस्वती शिशुमंदिर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद बाल संसद के निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री के रूप में नीतीश कुमार, उप प्रधानमंत्री कुमारी चंचला ,मंत्री के रूप में रोशन कुमार, सह मंत्री सौम्या कुमारी, सेनापति ज्योति कुमारी, और सहसेनापति करुणा प्रिया एवं संस्कृति विभाग खुशबू कुमारी आध्या स्वराज तथा स्वच्छता ,खेल, चिकित्सा, खोया पाया, वंदना, पुस्तकालय ,बागवानी, शारीरिक ...