हजारीबाग, जून 24 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग में आयोजित समारोह में बाल संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ।समारोह में मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक आशुतोष कुमार, सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता और प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार पाठक ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार पांडे ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...