कोडरमा, अप्रैल 9 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरकच्चो में बाल संसद का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक अशोक कुमार द्वारा बाल संसद के उद्देश्यों और इसके महत्व पर विस्तृत चर्चा के साथ हुई। चुनाव में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर छात्रों का चयन किया गया। परी सिंह को प्रधानमंत्री, राजा पासवान को उप प्रधानमंत्री चुना गया। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कोमल कुमारी एवं उप स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अनामिका कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। स्वच्छता मंत्री अनमोल कुमार और उप स्वच्छता मंत्री सोनाक्षी कुमारी बनीं। सुरक्षा एवं न्याय मंत्री साजन चौधरी तथा उप मंत्री अमरजीत यादव चुने गए। पोषण मंत्री अंशु कुमारी और उप पोषण मंत्री सृष्टि कुमारी बनीं। इसके अलावा उपस्थिति मंत्र...