बेगुसराय, अप्रैल 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पूर्वी डफरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बाल लोकतंत्र की भावना को साकार करते हुए बाल संसद का गठन किया गया। इसमें अष्टम वर्ग की छात्रा चांदनी कुमारी को प्रधानमंत्री तथा उसी वर्ग के प्रदीप कुमार को उप प्रधानमंत्री चुना गया। सोमवार को नवगठित बाल संसद के सभी मंत्री एवं उपमंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक हर्षवर्धन कुमार ने सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में संसद की मर्यादा और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संसद के माध्यम से आम जनता अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाती है और जनप्रतिनिधि उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य करते हैं। इसी अवधारणा को समझाने और बच्चों में न...