लखीसराय, अप्रैल 19 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। शनिवार को लक्ष्मीपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय काली स्थान आदर्श लक्ष्मीपुर एवं प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में बाल संसद का चुनाव किया गया। काली स्थान आदर्श लक्ष्मीपुर में प्रधान शिक्षक श्रवण कुमार की देखरेख में ईवीएम एप के माध्यम से बाल संसद का चुनाव कराया गया जिससे छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। जिसके तहत स्नेहा कुमारी प्रधानमंत्री व गोलू कुमार उपप्रधानमंत्री चयनित हुए। वहीं प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में प्रधान शिक्षक सह निर्वाची पदाधिकारी पीयूष कुमार झा एवं पर्यवेक्षक शशि कुमारी एवं मुन्नी कुमारी की देखरेख में बाल संसद का चुनाव मतपत्र के माध्यम से किया गया जिसमें 74 छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग किया तथा सर्वाधिक 17 मत प्राप्त कर सोनाली प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई...