गढ़वा, मई 5 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सानमती कामेश्वर साह सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर भवनाथपुर बाजार में प्रांतीय योजनानुसार विद्यालय के विविध कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए बाल संसद का विधिवत् चुनाव किया गया। उक्त संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने कहा कि बाल संसद का गठन से छात्रों में उनकी प्रतिभा झलकती है। कार्य क्षमता का विकास होता है। यह गठन मतदान प्रक्रिया से कराने का उद्धेश्य यह है कि उन्हें चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त हो। उसमें छह पदों के लिए कुल 18 उम्मीदवारों ने अपना नाम दर्ज कराया था। भैया-बहनों के द्वारा वोट के माध्यम से 18 में से छह प्रत्याशियों का चयन किया गया। इस मतदान में कक्षा चतुर्थ से दशम तक कुल 212 मतदाताओं ने अपना मत देकर सुयोग्य उम्मीदवार का चयन किया। प्रधानाचार्य पद के लिए बहन सोनाक्षी यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.