बाल संसद का गठन, खुशी बनी प्रधानमंत्री
गढ़वा, जुलाई 1 -- केतार। झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार को बाल संसद का गठन किया गया। बाल संसद के गठन में भारतीय संसदीय चुनाव प्रणाली के तर्ज पर मतदान कराया गया। उसका मुख्य उद्देश्य भारत के चुनाव प्रणाली के बारे में बाल सांसदों को बताना था। उसकी पूरी प्रक्रिया को समझाना और उसके घटनाक्रम के बारे में बताना था। वार्डन अमिता पांडेय ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराया गया। उसमें विभिन्न बाल सांसदों का चुनाव किया गया जो विद्यालय के बेहतर संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बाल संसद में खुशी कुमारी प्रधानमंत्री, सुमित्रा कुमारी उप प्रधानमंत्री, सहाना खातून स्वास्थ्य मंत्री, रंभा कुमारी स्वच्छता मंत्री, निधि कुमारी सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, प्रियंका कुमारी पोषण मंत्री बनी। मौके पर वार्डन व सभी शिक्षक एवं छात्राओं ने नव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.