समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- चकमेहसी। थानांतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठहरा सिमरी में सोमवार को बाल संसद का चुनाव मतदान प्रक्रिया से कराया गया। जिसमें 49 मतों के साथ प्रधानमंत्री पद पर आंचल कुमारी कक्षा 8 एवं 36 मतों के साथ मिथुन कुमार कक्षा 8 उप प्रधानमंत्री पद पर विजय घोषित किए गए। बाद में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में अन्य सदस्यों का चयन एवं विभाग का बंटवारा किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार द्वारा बाल संसद के सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया गया। इस दौरान बाल संसद प्रभारी प्रिया कुमारी ने बाल संसद के अधिकार में कर्तव्य पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- बाल संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनी गई कोमल यह भी पढ़ें- छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए जागरूक करना जरूरी यह भी पढ़ें- वोट डालकर बच्चो...