बोकारो, मई 20 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल कॉलोनी मकोली स्थित रामदास सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में बाल संसद एवं कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। विद्यालय के अध्यक्ष अखिलेश सिंह की उपस्थिति में चयनित बाल सांसद प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण किया। बाल संसद में प्रधानमंत्री पद पर बहन अंजलि, उप प्रधानमंत्री पद पर भैया आकाश, मंत्री पद पर बहन आकृति एवं उप मंत्री पद पर बहन शिखा ने शपथ ली। सचिव छेदी नोनिया, कोषाध्यक्ष मंगल देव सिंह, सक्रिय सदस्य अनिल मौर्य व संगीता बरनवाल सहित प्रधानाचार्य गणेश कुमार पाल, चुनाव प्रभारी आशीष गोस्वामी, विभा सिंह, प्रभा सिंह, सच्चिदानंद झा, पूजा कुमारी, दमयंती देवी, खुशबू कुमारी, गुड्डी कुमारी, सुनंदिनी कुमारी, प्रकाश महतो, देव कुमार, भगवान राय, रूपा कुमा...