चाईबासा, मई 15 -- चाइबासा ।चाईबासा के पुलिस लाइन स्थित कांफ्रेंस हॉल में 'बाल-संवेदनशील पुलिसिंग:मामले का दस्तावेजीकरण और बाल-संवेदनशील प्रक्रियाएं' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष किशोर पुलिस इकाइयों को सशक्त बनाना और बाल संरक्षण से संबंधित प्रक्रियाओं को और अधिक संवेदनशील व प्रभावी बनाना था।इस कार्यक्रम का आयोजन पश्चिम सिंहभूम पुलिस विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से एवं सेंटर फॉर चाइल्ड राइट्स नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ पश्चिम सिंहभूम के तकनीकी सहयोग से किया गया। कार्यशाला में रांची जिले के विभिन्न थानों से आए 39 बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने सभी पुलिस थानों के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों को जेजे अध...