जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- घोसी, निज संवाददाता। मोदनगंज प्रखंड के प्रखंड सभागार में बाल संरक्षण की बैठक मंगलवार को हुई। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी करुणा सागर ने बाल संरक्षण के अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए बाल संरक्षण के सदस्य संजय कुमार ने बताया कि बाल संरक्षण मुख्य रूप से सामाजिक स्तर पर बालकों के अधिकारों से संबंधित कार्यों को सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तर पर पहल कर उसे दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण में बाल अधिकारों से संबंधित बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह, बाल व्यापार एवं नाबालिग के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के विरुध खड़ा होना है ताकि उनके वास्तविक अधिकारों को संरक्षित किया जा सके। इस मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख राजीव शर्मा ने कि...