रांची, जून 2 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड परिसर में मंगलवार को ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति (वीएलसीपीसी) के पुनरुत्थान के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उप-प्रमुख एवं प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष संतोष कर की उपस्थिति में संभव ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य कार्यशाला को संबोधित करते हुए संभव ट्रस्ट की अध्यक्ष मोनिका आर्या ने बाल संरक्षण समितियों के प्रभावी संचालन, पंजी लेखन एवं किशोर-किशोरियों के नामांकन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चाइल्ड इन नीड ऑफ केयर एंड सपोर्ट (सीएनसीपी) से जुड़े बच्चों की पहचान, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अधिकारों एवं संरक्षण, नशामुक्ति अभियान, विद्यालय छोड़ चुके बच्चों के...