बाल संरक्षण सदस्य आज सेविकाओं से करेंगे संवाद
भागलपुर, सितम्बर 10 -- बांका से संतोष की रिर्पोट बांका : बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर बाल संरक्षण समिति के सदस्य सुग्रीव दास आज आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की सुरक्षा, देखभाल, पोषण और उनके अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। संवाद के दौरान सेविकाओं से केंद्र संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं की भी जानकारी ली जाएगी। बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में सेविकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। खासकर जरूरतमंद और कमजोर वर्ग के बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी सेविकाएं अहम कड़ी हैं। कार्यक्रम में बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार, बाल विवाह, बाल श्रम सहित अन्य मामलों की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंचाने पर भी जोर दिया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.