चक्रधरपुर, मई 1 -- आनंदपुर, संवाददाता। आनंदपुर प्रखंड के चारबंदिया स्थित संत जोसेफ स्कूल में समेकित जन विकास केंद्र के तत्वावधान में एक दिवसीय अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक जगत माझी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को उनके बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक करना और क्षेत्र में व्याप्त मानव तस्करी जैसी गंभीर समस्याओं पर लगाम लगाना था। बाल संरक्षण इकाई के डॉ. कृष्णा तिवारी ने बाल अधिकारों की जानकारी दी और बताया कि किस तरह जागरूकता के अभाव में बच्चे शोषण का शिकार हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय बाल श्रम विरोधी दिवस के मौके पर जनसंवाद कार्यक्रम वहीं विधायक जगत माझी ने शिक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.