सराईकेला, जुलाई 30 -- सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सभागार, सिविल कोर्ट परिसर में बाल संरक्षण एवं किशोर न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। बैठक में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बीरेश कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रज किशोर पांडेय, दीपक मलिक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लूसी सोसेन तिग्गा, डीएलएसए सचिव तौसीफ मेराज सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास और कल्याण से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्सपर्ट पीयूष सेनगुप्ता ने बाल बचाव अभियानों के अनुभव सा...