अररिया, जनवरी 4 -- अररिया, निज संवाददाता पॉस्को एक्ट एवं बाल संरक्षण संबंधी अन्य कानूनी विषयों पर काम करने के दौरान आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए शनिवार को आयोजित समन्वय बैठक में इसे प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई के तत्वावधान में जिला उद्योग भवन के सभागार में हुई विमर्श सह समन्वय बैठक की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक शंभु कुमार रजक ने की। बैठक में पॉस्को एक्ट एवं बाल संरक्षण से जुड़े अन्य संवेदनशील विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बाल संरक्षण से संबंधित मामलों में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के बीच आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने की बात कही गयी। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रोहित कुमार श्रीवास्तव, डीएसपी मुख्यालय सह नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई मनोज कुमार सिंह,यून...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.