जौनपुर, अप्रैल 1 -- जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में बैठक हुई। इसमें लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 और नियमावली 2020 को ठीक तरह से लागू करने पर चर्चा की गई। अध्यक्षता सिविल जज सचिव सुशील कुमार सिंह ने की। अधिकारियों ने कहा कि बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में सहायक व्यक्तियों की भूमिका अहम है, इसलिए उनके काम को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय शंकर पाण्डेय, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, विशेष किशोर पुलिस इकाई के दिनेश सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...