बाल संरक्षण और पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी
कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत डायट में बाल संरक्षण, बाल हितैषी कानूनी सेवाएं, पॉक्सो एक्ट, एसिड हमले के पीड़ितों के अधिकार और पोषण सप्ताह पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बद्री विशाल पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सचिव प्रिया सिंह ने बच्चों के अधिकारों, बाल विवाह, बाल श्रम और शोषण की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमित मिश्रा ने पाक्सो एक्ट के तहत बच्चों को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा और अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत करने की जानकारी दी। नायब तहसीलदार श्याम नारायण तिवारी ने एसिड हमले के पीड़ितों के उपचार, पुनर्वास और निःशुल्क कानूनी सहायता के अधिकार बताए। पीएलवी ममता दिवाकर ने पोषण, स्वच्छता और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.