बाल संप्रेषण गृह में पार्क का उद्घाटन
नोएडा, जुलाई 25 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति और किशोर न्याय समिति के चेयरपर्सन अजय भनोट ने शनिवार को बाल संप्रेषण गृह में बने थीम पार्क का उद्घाटन किया। बच्चों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति ने कहा कि वे इस स्थान को संप्रेषण गृह नहीं बल्कि एक बोर्डिंग स्कूल की तरह देखें। संप्रेषण गृह में रह रहे करीब 100 बच्चे अब इस पार्क में खेल सकेंगे। यहां रह रहे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.