सीतामढ़ी, मई 23 -- हिमांशु सीतामढ़ी। बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से शहर के निजी स्कूल में विशेष बाल श्रम निषेध संवाद कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की ओर से गठित बाल समिति के नेतृत्व में किया गया। यह भी पढ़ें- बाल श्रम से होने वाली हानि के बारे में दी गई जानकारीकार्यक्रम की शुरुआत इस कार्यक्रम में स्थानीय छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत 'बाल श्रम: एक अभिशाप और हमारा दायित्व' विषय पर आयोजित एक खुले संवाद से हुई। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंद्रनाथ राम , श्वेता कुमारी, रोशन कुमार , पारिजात परिमल , पुलिस निरीक्षक सह शाखा प्रभारी मानव तस्करी निरोध इकाई सुशील कुमार सिंह एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने छात्रों ...