गौरीगंज, जनवरी 30 -- अमेठी। बच्चों के दुर्व्यापार एवं बाल श्रम से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु जिले में चलाए जा रहे आपरेशन रक्षा के तहत डीएम संजय चौहान के निर्देश पर टीम ने अमेठी कस्बे में बाल श्रम से तीन बालिकाओं को मुक्त कराया। बालिकाओं के अभिभावकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस विभाग, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा मानव तस्करी रोधक इकाई की संयुक्त टीम द्वारा अमेठी कस्बे के विभिन्न दुकानों व प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुछ दुकानों पर नाबालिग बालक-बालिकाओं से कार्य कराए जाने की पुष्टि हुई। इस दौरान तीन बालिकाओं को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए टीम ने संबंधित बालिकाओं के माता-पिता को बच्चियों से बाल श्रम न कराने की सख्त हिदायत दी। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.