बेगुसराय, जुलाई 22 -- बरौनी। आरपीएफ व जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से ऑपरेशन नया सवेरा 3.0 के तहत बुधवार को बरौनी रेलवे स्टेशन परिसर में बाल श्रम, मानव तस्करी व बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व रेल डीएसपी सुबोध कुमार ने किया। इसमें पुलिस अधिकारी व जवानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अभियान के दौरान रेलवे परिसर में मौजूद यात्रियों, दुकानदारों व आम नागरिकों को बाल श्रम, मानव तस्करी व बंधुआ मजदूरी से जुड़े अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव, जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अररिया जिला को बाल श्रम मुक्त व बाल मानव तस्करी मुक्त बनाने कर संकल्प विदित हो कि यह अभियान 18 जुलाई से शुरू होकर 25 जुलाई तक चलेगी। यह भी ...