श्रावस्ती, मार्च 29 -- श्रावस्ती। डीपीआरसी सभागार भिनगा में शनिवार को देहात इंडिया की ओर से बाल श्रम उन्मूलन व बाल तस्करी पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त संतपाल ने कहा कि बालश्रम व बाल तस्करी जैसी घटनाएं अक्सर संज्ञान में आती है। इस तरह के अपराध पर रोक लगाने के लिए अभिभावकों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही कम उम्र के बच्चों से मजदूरी कतई न कराएं। एएचटीयू प्रभारी लाल साहब सिंह ने कहा कि मानव तस्करी को रोकने के लिए विभाग की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें। साथ ही अभिभावक बच्चों की बातों को भी गंभीरता से सुने और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। इस मौके पर मोहम्मद इमरान, एसएसबी से राहुल कुमार, मिथिलेश सिंह, कुसुम श्रीवास्तव आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.