आगरा, जुलाई 10 -- जनपद में बाल श्रम विभाग के द्वारा बाल मजूदरी पर अंकुश लगाने के लिए सोरों, सहावर व अमांपुर में अभियान चलाया। श्रम विभाग की टीम ने बाल श्रम करते हुए पांच किशोर को पकड़ा है। अधिकारियों ने जिन प्रतिष्ठानों पर बच्चों से काम कराया जा रहा था। उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को श्रम विभाग एवं पुलिस की एचटी टीम ने रूप से सोरों, सहावर और अमांपुर क्षेत्र में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान पांच किशोर श्रमिकों को श्रम कार्य से मुक्त कराया गया। टीम ने अभियान के दौरान होटल, ढाबों, दुकानों, वर्कशॉप तथा अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि कहीं भी बाल एवं किशोर श्रमिकों से अवैध रूप से कार्य तो नहीं कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- साहेबगंज से छह बाल श्रमिकों को कराया मुक...