देवरिया, अगस्त 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। श्रम विभाग द्वारा ईंट-भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों के हितों एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोनूघाट क्षेत्र स्थित मिश्रा ईंट उद्योग एवं गणेश ब्रिक्स इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाल श्रम न कराने व गर्भवती महिलाओं से कार्य न कराए जाने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्देश सहायक श्रम आयुक्त स्कंद कुमार एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान भट्ठा संचालकों को श्रम कानूनों एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए।

कामकाजी स्थिति का सुधार अधिकारियों ने कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए समुचित व्यवस्था, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने को कहा। स्पष्ट ...