सिमडेगा, मार्च 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में बाल एवं किशोर श्रम पर रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अभियान चलाया गया। यह अभियान झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्रम अधीक्षक कार्यालय और बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम द्वारा संचालित किया गया। चीफ एलएडीसीएस सुकोमल के नेतृत्व में चले निरीक्षण में श्रम विभाग,बाल कल्याण समिति के अधिकारी तथा पारा लीगल वोलेंटियर सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने शहर के कई दुकानों, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर बाल श्रम की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम निषेध से जुड़े कानूनों की जानकारी देते हुए उन्हें इसके प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि 14 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.