गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- गाजियाबाद, संवाददाता। बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए श्रम विभाग और पंचायत विभाग संयुक्त रूप से प्रयास कर श्रमिकों का डाटा तैयार कर रहे हैं। इससे बाल श्रम में लिप्त बच्चों की पहचान कर उन्हें इस कुप्रथा से मुक्त कराया जा सकेगा। बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों को मुख्यधारा में लाने का भी कार्य किया जाएगा। श्रम विभाग शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ईंट भट्ठों , होटल, ढाबों से लेकर किराने की दुकानों पर जांच कर रहा है। श्रम विभाग और पंचायत विभाग श्रमिकों के बच्चों का डाटा तैयार कर रहे हैं। इस डाटा के माध्यम से विभाग के पास श्रमिकों के परिवार की सटीक जानकारी होगी। इससे श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ देकर बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया जा सके। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्रा ने बताया कि शहरी इलाकों में नगर निकायों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.