हरदोई, जनवरी 30 -- हरदोई। बाल श्रम रोकने के लिए पूरे जनपद में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व श्रम विभाग ने साझा अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत जनपद की कई तहसीलों में होटल-ढाबों पर छापामारी की गई। शाहाबाद तहसील क्षेत्र में अलग अलग प्रतिष्ठानों से सात बच्चों को रेस्क्यू किया गया। शासन के निर्देश पर चले अभियान में शाहाबाद के अलग अलग प्रतिष्ठानों पर टीम को सात नाबालिग बच्चे काम करते हुए मिले। सभी बच्चों का रेस्क्यू कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपा गया। बाल श्रम करवाने वाले होटल, ढाबा संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम एवं प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग रमेश कुमार द्विवेदी ने बताया अभियान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया गया। नो चाइल्ड लेवर अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.