बाल श्रम मुक्त प्रदेश बनाने का लिया संकल्प
लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, संवाददाता। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर '12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के' अभियान के तहत बुधवार को इंदिरा नगर स्थित एक होटल में बाल मजदूरी को समाप्त करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वयंसेवी संस्थाओं और बाल श्रमिकों के अभिभावक भी शामिल हुए। सभी ने बाल श्रम मुक्त जिला व प्रदेश बनाने का संकल्प लिया। उधर हरदोईया गोसाईगंज में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शक्ति राय द्वारा हेल्थ चेकअप कैम्प लगाया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राम कुमार व इम्तेयाज अहमद अंसारी द्वारा चारबाग में निर्माण स्थल पर बीओसीडब्लू बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर श्रमिकों को जागरूक किया गया और पंजीयन कराये जाने के लिए कैम्प लगाया गया। यह भी पढ़ें- बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान चला
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.