बाल श्रम मुक्त जनपद के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
गोरखपुर, जून 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर श्रम भवन कार्यालय में शुक्रवार को जागरूकता रैली सहित बाल श्रमिक विद्या योजना के लाभार्थियों को लाभ वितरण कराया गया। गोरखपुर को वर्ष 2027 तक बाल श्रम मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में बाल श्रमिक विद्या योजना से आच्छादित अन्नू एवं अनुष्का चौहान को 9600-9600 रुपये का प्रमाण पत्र दिया गया। इसके बाद जागरूकता रैली रेलवे बस स्टैण्ड होते हुए पुन: श्रम कार्यालय पहुंची। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोरखपुर संतोष कुमार त्रिपाठी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोरखपुर सुनील कुमार, विजय कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार, विकास श्रीवास्तव सहित एएचटीयू गोरखपुर से प्रभारी निरीक्षक, मानव सेवा संस्थान से कन्हैया एवं संदीप, आशीष कुमार त्रिपाठी, मदद फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.