चाईबासा, मार्च 13 -- मझगांव। प्रखंड क्षेत्र के आसनपाठ पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ईचापी मे स्थानीय पंचायत मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा द्वारा शुक्रवार को महिला सभा, बाल सभा एवं बाल श्रम मुक्त पंचायत घोषणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मझगांव प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय रंजन तिर्की, अंचल अधिकारी विजय हेमराज खालको, जिप सदस्य लंकेश्वर तामसोय, लक्ष्मी पिंगुवा, बीपीओ किशोर कुमार सिंकु ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय रंजन ने कहा कि महिला और बच्चों के विकास के लिए कार्य करना काफी सराहनीय पहल है। साथ ही साथ पंचायत क्षेत्र को बाल श्रम मुक्त पंचायत घोषित करना भी पंचायत के लिए बड़ी उपलब्धि है। कहा कि अपने क्षेत्र को शिक्षित और विकसित तभी बना सकते हैं जब पंचायत का एक भी बच्चा श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.