बाल श्रम मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित
सोनभद्र, जून 5 -- म्योरपुर। ब्लॉक स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में दिसंबर तक सोनभद्र को बाल श्रम मुक्त जनपद बनाने के लक्ष्य पर चर्चा की गई। बैठक में गड़िया, बलियरी, रासपहरी और बभनडीहा ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त पंचायत घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। अधिकारियों ने बाल श्रमिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनके परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया। बैठक में राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ एवं खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.