बाल श्रम मुक्त गैड़ास बुजुर्ग की सभी 42 ग्राम पंचायतों के लिए प्रस्ताव पारित
बलरामपुर, सितम्बर 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। बच्चों को शिक्षा, संरक्षण व सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के मार्गदर्शन में विकासखंड गैड़ास बुजुर्ग की सभी 42 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इनमें बाल श्रम की दृष्टि से चिन्हित छह हॉटस्पॉट और 36 नॉन-हॉटस्पॉट ग्राम पंचायतें शामिल हैं। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को बीडीओ के नेतृत्व में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति (बीसीपीसी) की बैठक हुई। इसमें बाल श्रम की रोकथाम, बच्चों के संरक्षण, ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता और संबंधित विभागों के समन्वय से अभियान को प्रभावी बनाने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.